भास्कर संवाददाता | अशोकनगर
बीना-गुना पैसेंजर ट्रेन का बुधवार की सुबह से एक चक्कर 39 दिनों के लिए निरस्त कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ भोपाल-ग्वालियर इंदौर इंटरसिटी ट्रेन और ग्वालियर-बीना पैसेंजर ट्रेन 29 फरवरी तक गुना स्टेशन से ही चलेंगी।
भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि गुना-बीना ट्रैक पर 22 जनवरी से 29 फरवरी तक चलने वाली ट्रेनों में बदलाव किया गया है। इस दौरान बीना से गुना ट्रेन नंबर 51607 और गुना से बीना ट्रेन नंबर 51608 को जहां इस अवधि में पूरी तरह से निरस्त किया गया है। वहीं ग्वालियर-भोपाल के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन अब सिर्फ गुना तक चलेगी।
यहीं स्थिति ग्वालियर से बीना तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन की रहेगी। यह ट्रेन भी ग्वालियर-गुना के बीच ही अपने निर्धारित समय पर चलेगी। इन ट्रेनों के अलावा बीना-नागदा पैसेंजर ट्रेन का समय 1घंटा 30 मिनट बढ़ाया है। यानी बीना से यह ट्रेन सुबह 4 बजे रवाना होती थी जो अब सुबह 5.30 बजे वहां से रवाना होगी।
गुना-बीना ट्रेन का अब सिर्फ एक ही रहेगा चक्कर
अशोकनगर स्टेशन पर सुबह का चक्कर निरस्त होने के बाद अब गुना-बीना ट्रेन जिसका नंबर 51609 जो बीना से दोपहर 3 बजे चलकर शाम 5 बजे अशोकनगर पहुंचती हैं वह पुराने समय के मुताबिक चलेगी। वहीं वापसी में भी यह ट्रेन 51610 निर्धारित समय पर आएगी। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही कोटा-जबलपुर एक्सप्रेस को भी आंशिक निरस्त करते हुए कोटा-कटनी, मुड़वारा-कोटा के बीच 31 दिसम्बर मार्च तक चलाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-1-round-of-bina-guna-train-closed-for-39-days-063041-6450725.html
No comments:
Post a Comment