
आमला| जनपद पंचायत के इंजीनियर और सरपंच के बीच अाराेप-प्रत्यारोप का दाैर जारी है। सरपंच के बाद अब इंजीनियर ने सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उपयंत्री नितेश पानकर और अखिलेश कवड़े ने जनपद सीईओ मनीष शेंडे को शिकायत में बताया कि 17 दिसंबर को मीटिंग के बाद सोमलापुर पंचायत के सरपंच रवि पवार ने उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उन्हाेंने अपनी शिकायत में कहा सरपंच के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित न हाेने पर इंजीनियर संघ कलमबंद हड़ताल करेगा। जनपद पंचायत सीईओ मनीश शेंडे ने बताया दोनों शिकायतों पर जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-saamlapur-sarpanch-threatens-to-kill-life-of-jp-engineer-063512-6258631.html
No comments:
Post a Comment