रायसेन. घने कोहरे में गुजर रहे एक तेज रफ्तार डम्पर ने मोटर साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो चाचा-भतीजे की मौत हो गई। उमरावगंज थाने के चिकलोद के पास इंद्रप्रस्थ ढाबे के पास की घटना है।मृतकों की पहचान चाचा राजेश (30) और भतीजे संदीप (17) के रूप में हुई है।बाइक में साथ रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।येतीनों ग्राम अजवाइन के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर पहुंची उमरावगंज पुलिस कोघायल अवस्था में महिला पान बाई मिली, जिसे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।डम्पर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/due-to-fog-the-dumper-hit-the-bike-from-behind-rider-uncle-and-nephew-died-126408629.html
No comments:
Post a Comment