Tuesday, December 31, 2019

नए साल के स्वागत के लिए खजराना गणेश मंदिर में उमड़ेंगे लाखों श्रद्धालु, प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

इंदौर. नए साल के स्वागत के लिए मंगलवार रात खजराना गणेश मंदिर में लाखों श्रद्धालुआें द्वारा दर्शन किया जाएगा। लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दर्शन की विशेष व्यवस्था की है। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा की गई विशेष व्यवस्था के तहत महाआरती के दौरान कोई भी भक्त एक ही स्थान पर खड़े रहकर आरती नहीं कर सकेंगे। मंगलवार दोपहर निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने मंदिर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


मंदिर के पुराजी अशोक भट्‌ट के अनुसार नए साल के अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए लाखों लोग पहुंचते है, पिछले साल 3.5 लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए थे। भक्तों को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 31 दिसंबर की रात 12 बजे मंदिर में महाआरती की जाएगी, आरती के समय दर्शन करने वाले भक्तों की लाइन रुकेगी नहीं। एक साथ 250 भक्त दर्शन कर सकेंगे।


आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग
मंगलवार और बुधवार को मंदिर तक पहुंचने के लिए मार्गों में बदलाव किया गया है। मंदिर आने व जाने के लिए अलग-अलग मार्ग तय है। रिंग रोड होकर कालका मंदिर के सामने से मंदिर पहंुचा जा सकता है। वहीं वापसी गणेशपुरी कॉलोनी से रिंग रोड के रास्ते हो सकेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार दोपहर निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने मंदिर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/millions-of-devotees-will-gather-in-khajrana-ganesh-temple-to-welcome-the-new-year-the-administration-made-special-arrangements-126408756.html

No comments:

Post a Comment