जबलपुर. आईएएस अधिकारी और जबलपुर अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित की गाली-गलौज और जूते मारने की धमकी देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। अपर कलेक्टर एक धान खरीदी केंद्र केवयर हाउस गए थे और वहां के संचालक के साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। इस घटना से आक्रोशित वेयर हाउस संचालकों ने हड़ताल कर दी है। उन्होंनेकलेक्टर को ज्ञापन देकर अपर कलेक्टर द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि अगर अपर कलेक्टर ने ऐसा नहीं किया तो वह किसी भी वेयर हाउस में भंडारण नहीं करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो तब का है, जब आईएएस अफसर हर्ष दीक्षित अन्य अफसरों के साथ धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने वेयर हाउस संचालक से गड़बड़ी की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगे। साथ ही जूते मारने की धमकी भी दी। किसी ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
घटना की जानकारी शहर के दूसरे वेयर हाउस संचालकों को मिली तो वह एकजुट हो गए और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित वेयर हाउस संचालक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। वे माफी नहीं मांगेंगे तो जिले के वेयर हाउसों में धान का भंडारण नहीं करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/jabalpur/news/ias-officer-verbally-abuses-and-threatens-ware-house-operator-says-will-hit-shoes-video-viral-126399399.html
No comments:
Post a Comment