इंदौर. आर्थिक तंगी से परेशान होकर सिरपुर क्षेत्र में रहने वाले चार बच्चों के पिता ने फांसी लाकर जान दे दी। मृतक के पास पिछले कई माह से कोई काम नहीं था जिसके चलते वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उसकी पत्नी कमाकर चार बच्चों और उसका भरण-पोषण कर रही थी।
चंदन नगर पुलिस के अनुसार मृतक 48 वर्षीय पप्पू पिता लल्ली राम दांगी था। उसने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। कुछ देर बाद जब पत्नी घर पहुंची तो पति को फंदे पर देख चीख पड़ी। उसने पड़ोसियों की मदद से पति के शव कोे उतारा और अस्पताल पहुंचाया।
परिजन ने बताया कि पप्पू कई महीनों से काम पर नहीं जा रहा था। उसकी पत्नी मजदूरी कर चार बच्चों और पप्पू को पाल रही थी। इस कारण घर में आर्थिक तंगी चलती थी। वह कई बार पप्पू को काम पर जाने का बोलती थी, जिसको लेकर घर में झगड़े होते थे। उसी बात से परेशान होकर पप्पू ने जान दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/troubled-by-financial-constraints-father-of-four-hanged-his-life-126404319.html
No comments:
Post a Comment