मांडू | इन दिनों मांडू उत्सव चल रहा है। इस बार एडवेंचर, स्पोर्ट्स एक्टिविटी के साथ साइकिल ट्रैकिंग जैसी गतिविधियां भी हुईं। मांडू के सभी ऐतिहासिक स्मारकों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंगलवार को महोत्सव की चौथी शाम शास्त्रीय संगीत के नाम रही। पंडित देशराज वशिष्ठ का वायलिन वादन हुआ। साथ ही अंतरिक्ष रॉकबैंड ने प्रस्तुति दी, इस पर देशी-विदेशी सैलानी जमकर थिरके। साल का आखिरी दिन होने के कारण काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे हैं।
बुधवार को भी सैकड़ों पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए आएंगे। सभी होटल फुल हैंं। मंगलवार को लोग पहुंचे तो उन्हें कमरे भी नहीं मिले। पांच दिवसीय उत्सव का समापन 1 जनवरी को कबीर कैफे के नीरज आर्य की प्रस्तुति से होगा। फोटो | सुनील तिवारी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/bridal-decorating-mandu-for-celebration-all-hotels-full-126409017.html
No comments:
Post a Comment