Friday, December 27, 2019

मानसिक बीमार कमरे में फांसी पर झूला, फंदा काटकर परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन नहीं बचा

इंदौर. एमआईजी थाना क्षेत्र के रुस्तम का बगीचा में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। जिस वक्त वह फंदे पर झूला घर पर कोई मौजूद नहीं था। मां जब घर लौटी तो बेटा फंदे पर लटका हुआ था। परिजन उसे फंदा काटकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मानसिक रूप से बीमार था।

एमआईजी थाना क्षेत्र के रुस्तम का बगीचा में रहने वाले 40 वर्षीय गोपाल खंडेगर ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने 10 साल पहले लव मैरिज की थी, लेकिन कुछ समय बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह अपनी मां के साथ यहां रह रहा था। परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह अक्सर बहकी-बहकी बातें करता था। पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाश रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hanging in the mental sick room, the family cut the noose to the hospital, but did not survive


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/hanging-in-the-mental-sick-room-the-family-cut-the-noose-to-the-hospital-but-did-not-survive-126392901.html

No comments:

Post a Comment