Saturday, December 28, 2019

महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म, मां व नवजात स्वस्थ

सेंधवा.शहर के मैकेनिक नगर निवासी महिला ने गुरुवार रात को तीन बच्चों को जन्म दिया। निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव हुआ। नवजात व मां स्वस्थ हैं। अस्पताल से प्राप्त जानकारी अनुसार तनवीर पति बिलाल शेख का ऑपरेशन से प्रसव करवाया। महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटी और एक बेटा है। महिला का ये पहला प्रसव था। इस तरह का मामला लाखों में एक होता है।

इसी वर्ष जनवरी माह में शहर के निजी अस्पताल में बारद्वारी निवासी किरण चौहान ने तीन बच्चों को जन्म दिया था। एक बेटा व दो बेटियों का जन्म हुआ था। इसके तीन वर्ष पहले विकासखंड के कोटकिराड़ी महिला लतीबाई ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन बेटों को जन्म दिया था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहर के निजी अस्पताल में एक साथ जन्मे तीन बच्चे।


source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/woman-gave-birth-to-3-children-mother-and-newborn-healthy-126399326.html

No comments:

Post a Comment