Monday, December 30, 2019

आज और कल निगम नहीं करेगा तोड़फोड़, नए साल के मद्देनजर कार्रवाई पर लगाया ब्रेक

इंदौर. भूमाफियाओं और अन्य अपराधियों के खिलाफ जारी प्रशासन की तोड़फोड़ की कार्रवाई मंगलवार और बुधवार दो दिन के लिए रोक दी गई है। प्रशासन के अनुसार साल 2019 की विदाई और 2020 के स्वागत के लिए तोड़फोड़ की कार्रवाई को दो दिनाें का ब्रेक दिया गया है।


निगम अधिकारियों का कहना है कि इस साल की विदाई और नए साल का स्वागत तोड़फोड़ के साथ नहीं किया जाएगा। हालांकि सूत्रों का कहना है कि नए साल के चलते होने वाले आयोजनों और कानून व्यवस्था बनाए रखने के कार्य में पुलिस व्यस्थ है अत: तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए पर्याप्त पुलिस बल नहीं मिलने से यह निर्णय लिया गया है। सोमवार को भी पुलिस बल नहीं मिलने से शहर में कहीं भी तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रविवार को कुख्यात गुंडे युवराज काशिद उर्फ उस्ताद के घर को प्रशासन की टीम ने तोड़ा था।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/corporation-will-not-sabotage-today-and-tomorrow-brake-imposed-on-action-in-view-of-new-year-126408614.html

No comments:

Post a Comment