इंदाैर. शहर में पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार को भूमाफिया बॉबी छाबड़ा के चोइथराम रोड स्थित रिदम और केसरबाग रोड के घूंघट गार्डन पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। दोनों गार्डन में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हुए थे। निगम की टीम सुबह टीम के साथ पहुंची और गार्डन को जमींदोज कर दिया।
कमिश्नर के आदेश के बाद निगम की टीम शनिवार सुबह लंबे समय से फरार चल रहे बॉबी के रिदम और घूंघट गार्डन का ढहाने बुलडोजर और जेसीबी मशीन लेकर पहुंची। एक टीम दो पोकलेन मशीन और दो जेसीबी लेकर आरटीओ रोड स्थित घुंघट गार्डन पहुंची तो दूसरी टीम भी इसी साजो सामान के साथ रिदम में धमक गई। बॉबी ने यहां बिना अनुमति लिए निर्माण कर रखा था। बॉबी कई गृह निर्माण संस्थाओं की आड़ में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर चुका है।
इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि निर्माण में सारे मार्जिनल ओपन स्पेस को कवर किया गया है। साथ ही अवैध रूप से कब्जा भी किया गया है, इसके बाद रिदम गार्ड और घूंघट गार्डन पर कार्रवाई की गई है। घूंघट गार्डन को बगैर नक्शा पास किए ही बनवा लिया गया था।
बॉबी के खिलाफ जमीन से जुड़ी कई शिकायतें
बॉबी के खिलाफ जमीन से जुड़ी कई शिकायतें भी प्रशासन को मिली हैं। यह बात भी सामने आई थी कि बॉबी करीब एक दर्जन गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं में पर्दे के पीछे से कई वर्षों से कब्जा जमाए बैठा है। सहकारी संस्था की जमीन अवैध तरीके से बेचने और सदस्यों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला भी बॉबी छाबड़ा के खिलाफ दर्ज करवाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/indore-land-mafia-bobby-chhabra-municipal-corporation-jcb-action-on-indore-four-places-126399193.html
No comments:
Post a Comment