इंदौर. शनिवार रात वायएन रोड स्थित 4 दुकानों में आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है हालांकि लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार वायएन रोड पर स्थित साईं मंदिर से लगी चाय की गुमटी, नाश्ता दुकान, गैरेज और अन्य दुकान में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटे देख रहवासियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई हैं हालांकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/fire-in-4-shops-fire-brigade-found-control-no-casualties-126403936.html
No comments:
Post a Comment