नगर निगम के सिटी इंजीनियर सुरेशचंद्र व्यास का कहना है यहां 10 दुकानों के 6 दुकान मालिकों को एमओएस छोड़ने के नोटिस दिए हैं। शनिवार को इन दुकानों पर एमओएस की जगह छूटी हुई नहीं मिली तो जेसीबी चलाई जाएगी। सैलाना बस स्टैंड पर करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने वाले कांग्रेस नेता फैयाज मंसूरी सहित 20 लोगों से प्रशासन ने 28 दिसंबर तक दस्तावेज मांगे हैं। कबाड़, चाय से लेकर शराब की दुकान चलाने वाले इन लोगों ने नजूल की 47,632 वर्गफीट जमीन पर कब्जा कर रखा है। यह जमीन 15 हजार रुपए स्कवेयर फीट के हिसाब से 71 करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है। तहसीलदार गोपाल सोनी ने बताया 10 से ज्यादा लोगों के दस्तावे व जवाब आ गए हैं। बाकी भी शनिवार को आ जाएंगे तो सभी दस्तावेजों की जांच एकसाथ की जाएगी। दस्तावेज तर्कसंगत नहीं हुए तो सभी का कब्जा हटाया जाएगा।
एमओएस छोड़ रहे हैं निष्पक्ष कार्रवाई हो
युवराज होटल संचालक जितेंद्रसिंह ने बताया एमओएस में बनाया गया हिस्सा हमने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ दुकानदारों ने निर्माण तोड़ना अभी भी शुरू नहीं किया है। नगर निगम के अधिकारियों को सभी के साथ निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/shopkeepers-of-roadways-bus-stand-breaking-10-feet-to-leave-mos-126399235.html
No comments:
Post a Comment