सीएम कार्यालय से जारी कार्यक्रम अनुसार कमलनाथ 3 जनवरी सुबह 8.45 बजे दिल्ली से विशेष विमान से सुबह 10.15 बजे इंदौर और यहां से हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे हनुवंतिया पहंुचेंगे। जल महोत्सव का शुभारंभ कर 12.35 बजे भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे। कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल, एसपी डॉ. शिव दयाल सिंह, खंडवा एसडीएम संजीव पांडे, पुनासा तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अफसरों ने शुक्रवार को सीएम के कार्यक्रम की तैयारी शुरू की। कलेक्टर ने सबसे पहले हेलीपेड स्थल का चयन किया। यहां से सीएम टेंट सिटी आएंगे। 5 मिनट टेंट सिटी का निरीक्षण कर जल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। यहीं बने मंच से पर्यटकों (जनसभा) को संबोधित भी करेंगे। सीएम के कार्यक्रम के लिए पर्यटन मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ एक दिन पहले ही हनुवंतिया पहुंच जाएंगी। कलेक्टर-एसपी ने पर्यटन निगम के हॉल में बैठक लेकर अफसरों को सीएम के कार्यक्रम की तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/cm-will-spend-65-minutes-in-hanuwantia-on-january-3-126399038.html
No comments:
Post a Comment