Tuesday, December 31, 2019

बहू ने घासलेट डालकर सास को जलाया, पुलिस ने दर्ज किया केस

इंदौर. एक बहू ने अपनी सास को घासलेट डालकर जला दिया। बुरी तरह जली सास का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार घायल महिला राजाबाग कॉलोनी में रहने वाली प्रेमाबाई पति रमाशंकर (62) है। प्रेमाबाई ने पुलिस को बताया कि वह नहाने की तैयारी कर रही थी कि तभी छोटी बहू दीपाली ने पीछे से आकर उस पर घासलेट डाल दिया और आग लगा दी।


प्रेमाबाई के बड़े बेटे और बहू ने उसे बचाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेमाबाई ने पुलिस को बताया कि आरोपी छोटी बहू पिछले कुछ दिनों से वॉशिंग मशीन लाने के लिए जिद कर रही थी जिसे लेकर विवाद भी होता था। वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की है।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/daughter-in-law-burnt-her-mother-in-law-by-putting-grass-police-filed-a-case-126408840.html

No comments:

Post a Comment