भोपाल. भोपाल से करीब 15 किमी दूर स्थित बेतवा नदी के उद्गम स्थल (रातापानी सेंचुरी का वन ग्राम बड़झिरी गांव) पर बने अतिक्रमण को शुक्रवार सुबह हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम पर नाराज ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। गुस्साई भीड़ ने डायल-100 समेत चार सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की। दो पुलिसकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद पुलिस ने उग्र भीड़ पर काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। ग्रामीणों ने पुलिस पर बल प्रयोग करने और फायर करने के आरोप लगाए हैं, लेकिन पुलिस ने सिर्फ आंसू गैस के गोले चलाने की पुष्टि की है।
शुक्रवार को देर शाम कोलार पुलिस ने 200 से अधिक अज्ञात पथराव करने वालों पर जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज किया है। रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव का कहना है कि हम जल्द ही इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे।
ग्रामीणों की नाराजगी... ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में इक्ट्ठा होकर करीब 8 घंटे तक सड़क पर पत्थर, पेड़, जाली और लोहे के खंभे डालकर कोलार डैम आने-जाने वाले रास्ते को बंद कर रखा था। कोलार टीआईअनिल बाजपेयी ने कहा कि पथराव में डायल-100 के सिपाही धर्मेंद्र और हवलदार जयसिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 200 से अधिक अज्ञात आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला शून्य पर दर्ज किया है।
आरोप... विरोध किया तो पुलिस ने गोली चलाई
बड़झिरी निवासी रामलाल भगत का कहना है कि यह हमारी आस्था का स्थान है। सुबह करीब 4 बजे वन विभाग की टीम पुलिस के साथ आई और तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले और गोली चलाई। उन्होंने हमारे साथ मारपीट की।
ग्रामीणों के डर से भागा वन अमला
ग्रामीणों के चक्काजाम करने के बाद कोलार के पास बैरियर और दाहोद की वन चौकी और बैरियर से अमला ताला लगाकर भाग गया। यह स्थिति तब है जब यहां पर पूरे इलाके में दस बाघों का मूवमेंट है।
हमने धार्मिक स्थल नहीं तोड़ा
सीसीएफ रवींद्र सक्सेना ने कहा कि हमने धार्मिक स्थल नहीं तोड़ा। अलग से तैयार किए जा रहे नए निर्माण को तोड़ा है। यह कार्रवाई भू माफियाओं के ऊपर हो रही कार्रवाई का हिस्सा है। वहीं एएसपी रायसेन आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस पूरी कार्रवाई में न तो कोई घायल हुआ और न ही पुलिस ने बल प्रयोग किया। उग्र भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के दो गोले दागे थे।
गोली चलाने की बात झूठी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/villagers-attacked-the-forest-staff-who-arrived-to-remove-the-encroachment-at-the-point-of-origin-of-betwa-accused-of-breaking-religious-places-126399440.html
No comments:
Post a Comment