दुर्घटना में स्कूल बस ड्राइवर व दो छात्रा गंभीर घायल हो गई। ट्राले के पिछले हिस्से से बस के आगे हिस्से की टक्कर होने से ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह अलग हो गया। सूचना पर डायल 100 के दिलीप पोरवाल, आरक्षक राजेंद्रसिंह चौहान, रोहित मालवीय गंभीर घायलों को उपचार दिलाने के लिए आधे घंटे तक परेशान होते रहे। वजह खाचरौद सरकारी अस्पताल में घायलों को ले जाने पर डाॅक्टर नहीं मिले। वहां से नागदा लाने के दौरान रेलवे फाटक बंद मिला। ऐसे में आधे घंटे तक घायलों को उपचार के लिए डायल 100 के सदस्य परेशान होते रहे। बाद में नागदा सरकारी अस्पताल में दोनों छात्रा व ड्राइवर का प्राथमिक उपचार कर उन्हें उज्जैन रैफर किया गया। पिकनिक मनाने दो बसों से उज्जैन जा रहे थे
स्कूली बच्चे : जीरन स्थित प्रज्ञा विद्या मंदिर स्कूल के बच्चे रविवार को पिकनिक मनाने उज्जैन जा रहे थे। वहां महाकाल दर्शन सहित अन्य स्थानों को घूमने का कार्यक्रम स्कूल ने बनाया था। जीरन से दो बसों में बच्चे निकले थे। दोपहर 12 बजे एक स्कूल बस आगे निकलने के बाद दूसरी बस घिनौदा के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें लगभग 20 बच्चे सवार थे।
सीधी जा रही थी बस, अचानक ट्राले से जा टकराई : बस में सवार छात्रा उषा पाटीदार ने बताया हम सब बस में मस्ती करते हुए जा रहे थे। काेई चुटकुला तो कोई गाने सुना रहा था। सड़क थोड़ी टेड़ी-मेड़ी थी, इससे बस कुछ इधर-उधर होकर चल रही थी। तभी सामने (नागदा की ओर) से ट्राला आ रहा था, वह भी निकल गया था, लेकिन अचानक बस उसके पिछले हिस्से से जा टकराई और रगड़ने से साइड का पूरा हिस्सा अलग हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/school-bus-trolley-collision-driver-and-two-girls-injured-126407130.html
No comments:
Post a Comment