Tuesday, December 24, 2019

माझी समाज के लोगों ने थाने में किया प्रदर्शन, कहा लोग दुकान लगाने पर दे रहे हैं धमकी

साप्ताहिक बाजार में दुकानदारों के बीच पनपा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रशासन की कार्रवाई के बाद ये विवाद और गरमा गया है। सोमवार को हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद कुछ दुकानदारों को लोगों ने जान से खत्म कर देने की धमकी दे दी। इससे नाराज माझी समाज के लोगों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियाें ने अब बाजार में दुकान लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी है।

ये है मामला

साप्ताहिक बाजार में एमईएस की सड़क के किनारे कई साल से माझी समाज के लोग मछलियां बेचने के लिए दुकानें लगाते आ रहे हैं। इस जगह पर पिछले कुछ दिनों से अतिक्रमणकारियों ने पहले कच्चे और फिर पक्के निर्माण कर जगह घेर ली थी। इस बात से नाराज माझी समाज के लोगों ने एसडीएम सीएल चनाप से अतिक्रमण हटवाकर मछुआरों की परंपरागत दुकानें लगाने की अनुमति देने की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को राजस्व और नगर पालिका की टीम ने यहां से करीब 8 दुकानों का अतिक्रमण हटाया था।

50 साल से लगा रहे दुकान

मांझी समाज के लोगों ने थाना प्रभारी को की शिकायत में कहा समाज के लोग करीब 50 साल से यहां दुकान लगाते आ रहे हैं। ऐसे में यदि उन्हें यहां से हटाया जाता है या उन पर हटने के लिए दबाव बनाया जाता है, तो समाज के लोगों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो जाएगा। समाज के लोगों ने एसडीएम सहित थाना प्रभारी से इस संबंध में स्थाई इंतजामों के साथ धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

अब ये आ रहा विवाद

मंगलवार को मांझी समाज के 100 से ज्यादा लोग नगर की मुख्य सड़कों से होते हुए थाना पहुंचे। इनमें पुरुष और महिलाएं शामिल थीं। उन्हाेंने थाना प्रभारी सुनील लाटा को एक शिकायत देकर बताया कि प्रशासन के माध्यम से की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कुछ लोगों को नागवार गुजर रही है। इसके कारण समाज के दुकानदारों को लोग जान से खत्म करने की धमकियां दे रहे हैं। समाज के लोगों ने अब यहां पर पुलिस सुरक्षा में दुकानें लगवाने की मांग की है।

अतिक्रमणकर्ता की धमकी से डरे दुकानदार, मांगी पुलिस सुरक्षा

अामला। थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए समाज के लोग।

जांच की जा रही है

समाज के लोगों की शिकायत पर मामले में जांच की जा रही है। - सुनील लाटा, थाना प्रभारी

भास्कर संवाददाता | आमला

साप्ताहिक बाजार में दुकानदारों के बीच पनपा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रशासन की कार्रवाई के बाद ये विवाद और गरमा गया है। सोमवार को हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद कुछ दुकानदारों को लोगों ने जान से खत्म कर देने की धमकी दे दी। इससे नाराज माझी समाज के लोगों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियाें ने अब बाजार में दुकान लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी है।

ये है मामला

साप्ताहिक बाजार में एमईएस की सड़क के किनारे कई साल से माझी समाज के लोग मछलियां बेचने के लिए दुकानें लगाते आ रहे हैं। इस जगह पर पिछले कुछ दिनों से अतिक्रमणकारियों ने पहले कच्चे और फिर पक्के निर्माण कर जगह घेर ली थी। इस बात से नाराज माझी समाज के लोगों ने एसडीएम सीएल चनाप से अतिक्रमण हटवाकर मछुआरों की परंपरागत दुकानें लगाने की अनुमति देने की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को राजस्व और नगर पालिका की टीम ने यहां से करीब 8 दुकानों का अतिक्रमण हटाया था।

50 साल से लगा रहे दुकान

मांझी समाज के लोगों ने थाना प्रभारी को की शिकायत में कहा समाज के लोग करीब 50 साल से यहां दुकान लगाते आ रहे हैं। ऐसे में यदि उन्हें यहां से हटाया जाता है या उन पर हटने के लिए दबाव बनाया जाता है, तो समाज के लोगों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो जाएगा। समाज के लोगों ने एसडीएम सहित थाना प्रभारी से इस संबंध में स्थाई इंतजामों के साथ धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

अब ये आ रहा विवाद

मंगलवार को मांझी समाज के 100 से ज्यादा लोग नगर की मुख्य सड़कों से होते हुए थाना पहुंचे। इनमें पुरुष और महिलाएं शामिल थीं। उन्हाेंने थाना प्रभारी सुनील लाटा को एक शिकायत देकर बताया कि प्रशासन के माध्यम से की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कुछ लोगों को नागवार गुजर रही है। इसके कारण समाज के दुकानदारों को लोग जान से खत्म करने की धमकियां दे रहे हैं। समाज के लोगों ने अब यहां पर पुलिस सुरक्षा में दुकानें लगवाने की मांग की है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amla News - mp news people of majhi community demonstrated in police station said people are threatening to set up shop

source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-people-of-majhi-community-demonstrated-in-police-station-said-people-are-threatening-to-set-up-shop-063514-6258633.html

No comments:

Post a Comment