खरगोन (झिरन्या). जबलपुर के 3 युवकों को 5 देशी पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। मुखबीर सूचना पर गुरुवार चिरिया रोड पर कार्रवाई की गई। आरोपी गोगावां थाने के सिगनूर के सिकलीगर से पिस्टल खरीदकर लाए थे। पुलिस ने आरोपी सिकलीगर को भी गिरफ्तार किया है। टीआई सेमलिया गेहलोत ने बताया चिरिया रोड से गौरव पिता राजकुमार (22), अभिषेक पिता रमेश रघुवंशी (30) व दिनेश पिता बलदेव चौधरी (36) निवासी प्रेम सागर थाना हनुमान ताल जबलपुर को पकड़ा गया। आरोपियों ने बताया जयपाल से जबलपुर में मिले थे। यहां आकर पिस्टल ले जाना तय हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/5-pistols-confiscated-three-youths-of-jabalpur-arrested-126399307.html
No comments:
Post a Comment