Saturday, December 28, 2019

महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पिछड़े, नपा ने फिर बढ़ाई अवधि, जनता को 3 माह बाद मिलेगी सुविधा

नीमच. शहर के दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सीवरेज और पेयजल पाइन लाइन का कार्य 31दिसंबर तक कार्य पूर्ण होना था। जो अभी 10 फीसदी बाकी है। नपा ने इस कार्य की अवधि 31 मार्च 2020 तक बढ़ा दी है। इसका असर स्वच्छ सर्वेक्षण पर भी पड़ेगा। नपा ने दोनों प्रोजेक्ट लेट हाेने पर ठेकेदार पर 1 करोड़ 45 लाख रुपए पैनल्टी लगाई जा चुकी है।


अमृत सिटी योजना के तहत सीवरेज याेजना का काम 23 नवंबर-2016 को शुरू हुआथा। जाे 22 नवंबर-2018 को पूर्ण होना था। समयावधि गुजरने के एक साल बाद भी अधूरा है। इसी तरह पेयजल याेजना का कार्य 23 मई-2016 को प्रारंभ हुआ और 23 नवंबर-2017 को पूर्ण होना था। लेकिन यह काम भी अधूरा है। 80 फीसदी काम हाेने के बाद ठेकेदारों ने काम की गति धीमी कर दी और बढ़ाई गति अवधि भी खत्म हो गई। फिर से अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन दिया तो पैनल्टी के साथ नपा ने 31 दिसंबर-2019 तक के लिए दोनों प्रोजेक्ट पूरे करने के निर्देश दिए थे। लेकिन वर्तमान में 10 फीसदी काम बाकी रह गया है।

नपा ने पिछले दिनाें हुई पीआईसी की बैठक में दोनों प्रोजेक्ट के लिए 31 मार्च-2020 तक की अवधि शर्तों के साथ बढ़ाई गई। इंजीनियर इनके कार्य की प्रगति व शर्तों के अनुसार नई पैनल्टी तय करेगा। प्रोजेक्ट में देरी होने से स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में करीब 110 अंक कम मिलेंगे। प्रोजेक्ट पूर्ण नहीं होने से जनता को सुविधा देरी से मिलेगी। इधर जनवरी में नपा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसके बाद प्रशासन बैठेगा। उसके द्वारा क्या कार्रवाई की जाएगी। यह अभी तय नहीं है।


दो बार तारीख बढ़ी फिर भी काम अधूरा, पीआईसी ने फिर बढ़ाई अवधि
सीवरेज प्रोजेक्ट 23 नवंबर-2018 को पूर्ण होना था। इसमें दो ट्रीटमेंट प्लांट, लाइन बिछाने और 16222 घरों के कनेक्शन जोड़ना थे। निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण नहीं हाेने पर पहली बार पैनल्टी के साथ 30 मई-2019 तक और दूसरी बार 31 दिसंबर 2019 तक कार्य अवधि बढाई। पैनल्टी के रुप में करीब 67 लाख रुपए लिए। अब 9 फीसदी काम बाकी है। ऐसे में तीसरी बार 31 मार्च-2020 तक की अवधि बढ़ाई है। लेकिन पैनल्टी का निर्धारण होना अभी बाकी है।


पेयजल लाइन का 10 फीसदी काम बाकी
अमृत योजना के तहत शहर में 18करोड़ रुपए की लागत से 149 किमी पेयजल पाइप लाइन में बिछाने का काम 23 नवंबर-2017 को पूरा होना था। लेकिन काम अधूरा रहा गया। इसके बाद तीन बार समयावधि बढ़ाने के साथ करीब 78 लाख 50 हजार रुपए पैनल्टी लगा चुके हैं। अंतिम बार समयावधि 31 दिसंबर-2019 तक बढ़ाई गई। अब 10 फीसदी काम बाकी है। एेसे में चौथी बार समयावधि 31मार्च-2020 तक बढ़ाई गई है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमृत सिटी योजना के तहत सीवरेज याेजना का काम 2016 को शुरू हुआ था जाे अब तक अधूरा है।


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/important-projects-backward-napa-extended-again-public-will-get-facility-after-3-months-126403630.html

No comments:

Post a Comment