Tuesday, December 31, 2019

जीतू चौधरी के मैरिज गार्डन पर चला बुलडोजर, 20 से ज्यादा टीन शेड और एक मकान को किया जमींदोज

इंदौर. पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर मंंगलवार को नगर निगम ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो में अपराधी जीतू चौधरी और घनश्याम चौधरी के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर और जेसीबी चलाई। 100 से ज्यादा रिमूवल की टीम ने यहां एक घंटे में एक मैरिज गार्डन, 20 से ज्यादा टीन शेड और एक पक्का निर्माण ढहाया। जीतू पर 10 से ज्यादा आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसनेसरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लियाथा।


नगर निगम उपायुक्त महेंद्र सिंह चाैहान ने बताया कि जितेंद्र चाैधरी ने यहां एक जमीन पर कब्जा कर मैरिज गार्डन बना लिया था। इसके अलावा पास की जमीन पर भी 20 से 25 शेड तैयार कर लिए गए थे। अवैध रूप से तैयार इन शेड में गैराज सहित अन्य दुकानों का संचालन हो रहा था। यहां पर अवैध रूप से तीन कमरों का भी निर्माण कर लिया गया था। जिसेचौकीदार के रहने की जगह बता रहे थे, लेकिन यहां पर रेत, ईंट, सीमेंट भरी हुई थी। यह पूर्ण रूप से अवैध निर्माण था, जिसे हटाने के लिए 100 से ज्यादा रिमूवल टीम के साथ ही तीन थानों का बल, सीएसपी, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर मौजूद रहे। यह जमीन सरकारी है और नाले को लेकर कुछ प्रकरण है जो विचाराधीन है।

सीएसपी परदेशीपुरा निहित उपाध्याय ने बताया कि हीरा नगर थाना के तहत धनश्याम चौधरी और जीतू चौधरी के अवैध निर्माण को ढहाया गया है। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए इसिलए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर माैजूद रही। जीतू चौधरी पर 10 से ज्यादा आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। यह पूर्व में अपराधी रह चुका है इसलिए अतिक्रमण के साथ ही पुलिसिया कार्रवाई भी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
निगम की टीम ने विस क्षेत्र क्रमांक दो में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की।
निगम उपायुक्त की मौजूदगी में निर्माणों को तोड़ा गया।
जेसीबी की मदद से मैरिज गार्डन को तोड़ा गया।
यहां अवैध रूप से 20 से ज्यादा टीन शेड बना लिए गए थे।
मैरिज गार्डन को तोड़ती जेसीबी।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/jitu-chaudhary-marriage-garden-demolished-by-indore-nagar-nigam-municipal-corporation-bulldozer-126408688.html

No comments:

Post a Comment