Monday, December 30, 2019

सुबह बाथरूम गए 65 साल के बुजुर्ग ने खुद का गला काटा, मौत

इंदौर. कनाड़िया थाना क्षेत्र में 65 साल के एक बुजुर्ग ने बाथरूम में गलाकाटकर जान देने की कोशिश की। बहुत देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन बाथरूम में पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

भाई करण सिंह ने बताया कि बिचौली हप्सी निवासी राजाराम सुबह सोकर उठे और बाथरूम गए हुए थे। काफी देर रात तक बाहर नहीं आने पर बच्चे उन्हें देखने गए तो वे बाथरूम में बेहोश पड़े थे और यहां खून फैला था। यह नजारा देख बच्चों की चीख निकल गई, जिससे अन्य परिजन मौक पर पहुंचे और उन्हें उठाकर अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग ने आत्महत्या क्योंकि, इस बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खून से लथपथ बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/ndore-65-year-old-elderly-commits-suicide-126408643.html

No comments:

Post a Comment