Monday, December 30, 2019

आज शहरभर में पाइंट बनाकर पुलिस करेगी जांच, सोशल मीडिया की भी करेंगे निगरानी

बुरहानपुर. नववर्ष के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। साल के आखिरी दिन मंगलवार को पुलिस मुस्तैद रहेगी। रात में शहर में जगह-जगह पाइंट बनाकर जांच की जाएगी। कोई शराब पीकर वाहन चलाता मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी। इस पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और इसे लाइक तथा शेयर करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।


सोमवार को हुई अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक में एसपी अजयसिंह ने 31 दिसंबर की रात सख्ती से जांच और कार्रवाई के निर्देश अफसरों को दिए। उन्होंने कहा मंगलवार रात पुलिस सख्ती से जांच करे। अवैध शराब बिक्री और होटल-ढाबों में शराब पीने पर प्रतिबंध लगाएं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच करें। इसके लिए अलग-अलग दल बनाए गए हैं। रात में सभी थाना क्षेत्रों में पाइंट बनाकर यहां जवान तैनात किए जाएंगे।


शराब पीकर वाहन चलाने के साथ बाइक पर तीन सवारी वालों को भी रोका जाएगा। एसपी अजयसिंह ने अपराधों की समीक्षा करते हुए कहा महिला अपराधों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। ऐसा मामला सामने न आए, जिसमें महिला अपराध की शिकायत होने पर प्रकरण दर्ज न किया हो। शिकायत होने पर तुरंत जांच कर अपराध पंजीबद्ध करें। एसपी ने सालभर में हुए बड़े अपराध और उनके निराकरण की समीक्षा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार रात सभी थाना क्षेत्रों में पाइंट बनाकर यहां जवान तैनात किए जाएंगे।


source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/today-police-will-investigate-by-making-points-across-the-city-will-also-monitor-social-media-126408535.html

No comments:

Post a Comment