Saturday, December 28, 2019

सलूजा का अवैध होस्टल पूरा नहीं तोड़ पाई निगम की टीम, कल डायनामाइट से ब्लास्ट करेंगे

इंदौर.भूमाफिया ओमप्रकाश सलूजा के अवैध होस्टल को इतने दिन बाद भी निगम की टीम पूरा नहीं तोड़ सकी। उसे ध्वस्त करने लिए अब ब्लास्टिंग की जाएगी। इसके लिए एक्सप्लोजिव एक्सपर्ट को लेकर निगम की टीम ने शनिवार को दौरा किया।


अपर आयुक्त, भवन अधिकारी के साथ एक टीम शनिवार को खंडवा रोड स्थित जगजीतनगर पहुंची। यहां 4 हजार स्के. फीट जमीन पर भूमाफिया ओमप्रकाश सलूजा के अवैध रूप से जी प्लस 4 मंजिला होस्टल पर पिछले कई दिन कार्रवाई चलती रही। इस होस्टल में 80 कमरे बना दिए थे। पांच मंजिला होने के कारण होस्टल को तोड़ पाना निगम के लिए मुश्किल हो गया। पोकलेन मशीन तीन मंजिल तक ही जा सकती थी। इसके बाद का निर्माण तोड़ने के लिए एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट शरद सरवटे से संपर्क किया गया। उन्हें भी बिल्डिंग दिखाई गई है। निगम अब इस बिल्डिंग को ब्लास्ट से उड़ाने की तैयारी कर रही है। सरवटे ने बताया शनिवार को पूरी बिल्डिंग का मलबा निकालकर दीवारों में ड्रिलिंग शुरू की गई। रविवार सुबह बिल्डिंग में एक्सप्लोसिव लगाने का काम शुरू होगा, इसके बाद 1.30 बजे ब्लास्ट किया जाएगा।


ओपी सलूजा का स्टे वैकेट करवाएंगे
निगमायुक्त आशीष सिंह ने बताया ओपी सलूजा द्वारा पांच प्रापर्टी को लेकर हाईकोर्ट से स्टे लिया गया है। इसके लिए निगम की तरफ से हाईकोर्ट में पक्ष रखा गया था। अगली तारीख पर भी निगम द्वारा सलूजा द्वारा नियमों के विपरीत किए गए निर्माणों की जानकारी कोर्ट के सामने रखी जाएगी और स्टे को वैकेट करवाने के बाद फिर कार्रवाई होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/indore-nagar-nigam-municipal-corporation-on-om-parkash-demolition-of-encroachment-tomorrow-126399439.html

No comments:

Post a Comment