Friday, December 27, 2019

समुदाय विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाली तहसीलदार निलंबित; मेनका गांधी पर भी कर चुकी हैं टिप्पणी

श्योपुर.विवादों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को फेसबुक पर धर्म विशेष के लोगों पर विवादित टिप्पणी करने पर गुरुवार काे चंबल कमिश्नर ने कलेक्टर की अनुशंसा पर निलंबित कर दिया। इससे पहले भी वे पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के बारे में भी विवादित पोस्ट कर चुकी हैं। तहसीलदार अमिता सिंह 8 साल पहले कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपए की राशि जीतकर भी चर्चा में आई थी। निलंबन की कार्रवाई पर तहसीलदार का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर शासन के फेवर में अपने विचार प्रकट करती हैं, लेकिन हर बात का बतंगड़ बन जाता है।


गत 21 दिसंबर को भोपाल के सैय्यद कासिफ अली निजवी ने फेसबुक पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने लिखा कि "सही कहा था बाबा साहब ने, संविधान कैसा भी हो चलाने वाले सही होंगे तो संविधान अच्छा साबित होगा। चलाने वाले बुरे होंगे तो अंतत: बुरा साबित होगा।' इस पोस्ट पर श्योपुर में जिला निर्वाचन शाखा में पदस्थ तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने अभद्र कमेंट कर दिया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कमलनाथ तक पहुंचने के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल ने नोटिस देकर 24 घंटे में जवाब मांगा था। तहसीलदार के जवाब के बाद कलेक्टर ने 24 दिसंबर को रिपोर्ट कमिश्नर को भेजी थी।

कमिश्नर रेणु तिवारी ने गुरुवार को जारी निलंबन आदेश में कहा कि तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने सोशल मीडिया पर भद्दी टिप्पणी करके पद का दुरुपयोग किया है। उन्हें अमर्यादित आचरण के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए मप्र सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9(1) क के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इस अवधि में तोमर का मुख्यालय प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
श्योपुर में तहसीलदार हैं अमिता सिंह तोमर। वह अक्सर अपनी टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहती हैं।


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/tehsildar-suspended-for-making-indecent-remarks-on-specific-community-she-has-also-commented-on-maneka-gandhi-126392865.html

No comments:

Post a Comment