ज्ञात रहे 10 माह पूर्व यानी 5 फरवरी को रेलवे ओवरब्रिज के पास लगा हाइट गेज जेसीबी की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद न तो रेलवे ने इस ओर ध्यान दिया और न ही एनएचएआई ने। हाइट गेज नहीं हाेने के कारण रविवार सुबह करीब 8 बजे शाजापुर की ओर से जा रहा कंटेनर का चालक ब्रिज की ऊंचाई भांप नहीं पाया और उससे टकरा गया। बताया जा रहा है कि रेलवे ब्रिज से टक्कर के बाद ही चालक अपना वाहन वहीं छोड़कर भाग गया। इससे हुई तेज आवाज सुन रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे कर्मचारियों ने ब्रिज पर जाकर देखा तो पटरियां क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इधर, कंटेनर के बीच सड़क पर खड़े रह जाने के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंची सुनेरा और उकावता चौकी पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वन साइड से यातायात बहाल कराया।
केस दर्ज कर इतिश्री की थी
रेलवे के इसी ब्रिज के पास ही 5 फरवरी को जेसीबी की टक्कर से हाइट गेज का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर दूसरे वाहन पर गिर गया था। उस समय भी पुलिस ने महज प्रकरण दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसके बाद रेलवे और एनएचएआई ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
पांच घंटे रहा ट्रैक प्रभावित
सुबह 8 बजे हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही सहायक मंडल अभियंता अधिकारी एनपी शर्मा भी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए डिस्बैलेंस हुई पटरियों का सुधार कार्य शुरू कराया। दोपहर करीब 1.40 बजे पहली ट्रेन कोटा-इंदौर यहां से गुजरी। इसके बाद बीना-नागदा पैसेंजर ट्रेन को क्राॅस किया गया। इधर, भोपाल मंडल के पीआरओ आईए सिद्धीकी ने बताया ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने से दो ट्रेनें मामूली रूप से प्रभावित हुई थीं। सुधार कार्य के बाद रेल यातायात पुन: बहाल कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/disbalance-of-tracks-as-the-container-collided-employees-stopped-the-goods-train-by-showing-red-cloth-126407134.html
No comments:
Post a Comment