Tuesday, December 31, 2019

शहर में 12 स्थानों पर चेकिंग 110 वाहन के बनाए चालान

नीमच.2020 के स्वागत का मंगलवार को मनाया गया। धारा 144 लागू होने व पुलिस की सख्ती के जुलूस व रैली नहीं निकलने दी। शहर में जगह-जगह पाइंट बनाकर वाहन चालकों की चेकिंग की। पुलिस का फोकस शराब पीकर हुड़दंग करने वालाें तथा वाहन दाैड़ाने वाले नाबालिग बच्चों पर रहा।

शहर में फव्वारा चाैक, कमल चौक, विजय टॉकीज चौराहा, सीआरपीएफ रोड, कलेक्टोरेट चौराहा, शोरूम चौराहा, मनासा नाका, स्टेशन रोड सहित 12 स्थानों पर पाइंट बनाकर 80 पुलिस जवान शाम 6 बजे से रात 1 बजे तक तैनात रहे। इस दाैरान दुपहिया व चार पहिया वाहन चालकों काे राेककर जांच की। रात 10 बजे बाद कहीं पर भी डीजे नहीं बजाने दिया।
रेस्टोरेंट से लेकर कॉफी कैफे पर रही भीड़- शहर में स्थित प्रमुख रेस्टोरेंट व कॉफी कैफे पर सजावट की गई। जहां कोई दोस्तों के साथ तो कोई परिवार के साथ पहुंचा और नए साल का स्वागत किया।

पुलिस की सख्ती के चलते इस बार सड़काें पर हुड़दंग नहीं दिखाई दिया। सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल ने बताया रात 9 बजे तक शहर में सभी चेकिंग पाइंट पर 110 वाहनों चालकों के चालान काटे गए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वाहन चलाते नाबालिग बच्चों को रोककर पुलिस ने काटे चालान।
न्यू के जश्न में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले युवकों को रोककर पुलिस ने मशीन से जांच की।


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/challans-of-110-vehicles-made-at-12-locations-in-the-city-126409865.html

No comments:

Post a Comment