Saturday, December 28, 2019

सीएए- एनआरसी के विरोध में जबलपुर में एसडीपीआई ने भड़काई थी हिंसा; संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इरफानुल हक पर एफआईआर

जबलपुर. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 20 दिसंबर को जबलपुर में हुए उपद्रव का जो मास्टरमाइंड था, पुलिस ने उसका नाम जाहिर कर दिया है। जबलपुर में हिंसा फैलाने वाला सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का प्रदेश अध्यक्ष इरफानुल हक बताया जा रहा है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जबलपुर राज्य का एकमात्र शहर है, जहां पर प्रदर्शन हिंसात्मक हो गया था, जिसके बाद तीन दिन के लिए कर्फ्यू लगाया गया था।

जबलपुर के एसपी अमित सिंह ने बताया कि एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष इरफानुल हक है। इस प्रकरण में उसे आरोपी बनाया गया है और नामजद किया गया है। उसकी भूमिका की जांच कर रहे हैं। प्रदर्शन में संगठन के जो भी लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

जबलपुर में प्रदर्शन के बाद700 लोगों पर केस
पुलिस ने इस मामले में अब तक 700 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। जबलपुर के प्रदर्शन में बड़ी संख्या पुलिसवाले जख्मी हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्ति और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया था। पुलिस तभी से लगातार इन प्रदर्शनकारियों की तलाश में जुटी थी। वीडियो और फोटो के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया था। जांच के दौरान पुलिस को एक ऐसा वीडियो दिखा है, जिसमें एक शख्स 20 दिसंबर को हुए प्रदर्शन को लेकर प्रदर्शनकारियों को धन्यवाद करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यही इरफानुल हक है, जिसने प्रदर्शनकारियों को भड़काया था।

वीडियो में धन्यवाद करते दिख रहा है आरोपी
आरोपी इरफानुल हक इस वीडियो में कहता दिखाई दे रहा है कि प्रदर्शन सीएए, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ था। अमित शाह जो लगातार एनआरसी को लेकर पूरे भारत में डरा रहे हैं। इसके विरोध में ये रैली थी। हम तमाम आए हुए लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं। पुलिस ने वीडियो हाथ लगते ही एक टीम बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है और इरफानुल हक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष इरफानुक हक पर जबलपुर पुलिस ने केस दर्ज किया।
उन पर जबलपुर में हिंसा भड़काने का आरोप है, पुलिस को मिले वीडियो फुटेज।


source https://www.bhaskar.com/mp/jabalpur/news/sdpi-instigated-violence-in-jabalpur-against-caa-nrc-fir-on-organizations-state-president-irfanul-haque-126399305.html

No comments:

Post a Comment