इंदौर. कुछ दिनों पहले अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली बीएससी की छात्रा की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती अज्ञात कारणों से कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी, जिस कारण उसने यह कदम उठाया था। फंदे पर देख परिजनों ने तुरंत उसे उतारकर अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू की है।
इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के खातीवाला टैंक में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने कुछ दिन पहले अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन उसका कॉल आने पर छोटा भाई उसे मोबाइल देने पहुंचा तो वह फंदे लटक रही थी। बहन को फंदे पर देख उसकी चीख निकल गई, आवाज सुन परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे और फांदा काटकर उसे नीचे उतारा। सांस चलती देख उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। युवती के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या जैसा कदम उठाने की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/student-hanging-in-the-house-died-during-treatment-126392873.html
No comments:
Post a Comment