Sunday, December 29, 2019

कोतवाली सीएसपी बिट्टू शर्मा ने 9 साल बाद खेलों में वापसी की; राष्ट्रीय कुरास चैंपियनिशिप में गोल्ड मेडल जीता

भोपाल.मध्य प्रदेश पुलिस एवं राज्य की अंतर्राष्ट्रीय जूडो गोल्ड मेडल विजेता और 1997 में एशियन मेडलिस्ट महिला खिलाड़ी बिट्टू शर्मा ने 9 साल बाद खेलों में वापसी करते हुए पुणे में सीनियर राष्ट्रीय कुरास चैंपियनशिप के हैवीवेट वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया। ये प्रतियोगिता26 से 30 दिसंबर 2019 तक पुणे में आयोजित की गई।

इस गोल्ड के साथ ही बिट्टू शर्मा का चयन अंतर्राष्ट्रीय कुरास चैंपियनशिप के लिएकिया गया है।भोपाल के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र की सीएसपीबिट्टू शर्मा नेराष्ट्रीय महिला कुरास चैंपियनशिप में 16वीं रैंकिंगके खिलाड़ियों को नॉक आउट राउंड में हराया। पहले केरला, फिर झारखंड, सेमीफाइनल में दिल्ली की मुस्कान राठी और फाइनल में हरियाणा की मीना को शिकस्त दी। बिट्टू ने साल 2008 में भी खेल एवं युवक कल्याण विभाग में जूडो के मुख्य प्रशिक्षक रहते हुए राष्ट्रमंडल जूडो चैंपियनशिप थाईलैंड में कांस्य पदक अर्जित किया था।

वह अब तक भारत को लगभग 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य अंतर्राष्टीय जूडो पदक दे चुकी हैं एवम् राष्ट्रीय स्तर पर 12 स्वर्ण पदक भीशामिल हैं । बिट्टू का कहना है कि इंडोनेशिया एशियन गेम्स 2018 में कुरास खिलाड़ियों के पदकों नेमुझे इस खेल की तरफ आकर्षित किया। जबकि अब जूडो में भी अच्छे खिलाड़ियोंकी जरूरत है।इनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश पुलिस के भोपाल एडीजी आदर्श कटियार, डीआईजीइरशाद वली ने बधाई दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोपाल में कोतवाली थाना क्षेत्र की सीएसपी बिट्टू शर्मा ने जीता राष्ट्रीय कुरास चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल।
बिट्टू शर्मा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने 9 साल बाद खेलों में वापसी की है।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/csp-bittu-sharma-of-bhopal-returned-to-sports-after-9-years-won-gold-medal-in-national-kuras-championships-126407200.html

No comments:

Post a Comment