Sunday, December 29, 2019

करंट से झुलसे एग्जीक्यूटिव मैनेजर की मौत, आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया

इंदौर. अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदर्शन नगर में रविवार को हुए हादसे में करंट से झुलसे 28 साल के एक्सिक्यूटिव मैनेजर हिमांशु अत्रे की सोमवार तड़के मौत हो गई। उसकी मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। उनका कहना है कि यह पूरी घटना बिजली कंपनी और केबल लाइन वालों की लापरवाही से हुई है।

अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार मृतक हिमांशु करंट लगने के बाद गंभीर रूप से झुलस गया था।रविवार कोएक बार उसकी पल्स भी जा चुकी थी,उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन अधिक जलने के कारण उसकी मौत हो गई। हिमांशु अपने मकान मालिक नरेंद्र पटेल को बचाने के चक्कर में करंट से झुलसा था। अभी नरेंद्र पटेल की हालत स्थिर है। उन्हेंनिजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटनाक्रम रविवारको उस वक्त हुआ, जब नरेंद्र पटेल के घर के पास एक केबल लाइन में आग लगी। उस आग को बुझाने के लिए पटेल पड़ोसी की छत पर चढ़े, तभी उन्हें करंट लगा और वे 15 फीट नीचे गिर गए। वह तड़प रहे थे, उन्हें बचाने के लिए हिमांशु ने केवल हटाना चाहा तोवह भीउसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Executive manager scorched to death, angry people created ruckus


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/executive-manager-scorched-to-death-angry-people-created-ruckus-126407268.html

No comments:

Post a Comment