खंडवा. शुक्रवार और शनिवार के बाद लगातार तीसरे दिन रविवार को शीतलहर के साथ जबरदस्त ठंड का अहसास जारी है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री गिरावट के साथ इस तापमान 7 डिग्री दर्ज हुअा। कश्मीर व हिमाचल प्रदेश से आ रही बर्फीली हवा से रात के पारे में तेजी से गिरावट आई है। शीतलहर का असर मॉर्निंग वॉक पर भी पड़ा है। तीन दिन से सिविल लाइंस क्षेत्र में लोगों की संख्या कम हो गई है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक शीतलहर की संभावना व्यक्त की है। इस बार खास बात यह है कि दिसंबर अंत में जनवरी जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं।
बर्फीली हवा से बिगड़ेगा मौसम
जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बर्फीली हवा के झाेंकों का असर मध्य प्रदेश में हो रहा है, जिससे शहर में कड़ाके की ठंड के साथ ही शीतलहर चल रही है। इस कारण आने वाले दिनों में जबरदस्त ठंड और शीतलहर पड़ने की संभावन बन रही है।
पिछले साल 6.4 पर पहुंच गया था पारा
पिछले साल ठंड ने 1 दिसंबर से असर दिखाना शुरू कर दिया था। गत वर्ष 28 दिसंबर को न्यूनतम 8 डिग्री, 29 को 6.4 डिग्री, 30 को 6 डिग्री व 31 दिसंबर को 7 डिग्री दर्ज किया गया था।
आगे क्या...
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक मौसम साफ होने से दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। अगले तीन दिनों तक सामान्य से कम तापमान रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ बनने से तापमान सामान्य रहने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/7-degrees-celsius-from-cold-wave-drops-of-frozen-dew-126403534.html
No comments:
Post a Comment