इंदौर. संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के विरोध में सोमवार (30 दिसंबर) को इंदौर में मुस्लिम समाज द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। शहर के 5 स्थानों पर एक साथ सुबह 9.30 बजे होने वाले इस विरोध प्रदर्शन को जिला प्रशासन द्वारा अनुमति दिए जाने की बात आयोजकों द्वारा कही गई है। पहले यह आयोजन 26 दिसंबर को किया जाना था।
सीएए के विरोध में होने वाले इस कार्यक्रम के आयोजक के तौर पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन जामा मस्जिद, सुन्नी आइम्मा काउंसिल, अंजुमन संस्था और खजराना क्षेत्र के नेताओं के नाम सामने आए है। इन संस्थाओं एवं नेताओं के लेटरहेड पर आयोजन को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के संदेश चलाए जा रहे हैं।
मुफ्ती-ए-मालवा मुहम्मद नुरूलहक नूरी ने बताया कि पहले यह आयोजन गुरुवार 26 दिसंबर को खजराना के दरगाह मैदान पर किया जाना था, लेकिन मैदान छोटा था और प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। इसके चलते जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर यह तय किया गया कि यह विरोध प्रदर्शन सोमवार 30 दिसंबर को खजराना, सदर बाजार, चंदन नगर, आजाद नगर और बंबई बाजार में आयोजित किया जाएगा। सोमवार को सुबह 9.30 बजे एक साथ इन सभी स्थानों पर प्रदर्शन प्रारंभ होगा।
प्रदर्शन के दौरान समाज के वरिष्ठों द्वारा सीएए के विरोध में उद्बबोधन दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा केवल एक जगह एकत्रिकरण और उद्बोधन की अनुमति दी गई है, किसी तरह के जुलूस की छूट नहीं दी गई है। इसके चलते प्रदर्शन के बाद कुछ लोगों का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा और सीएए के विरोध में ज्ञापन देगा। इस आयोजन के लिए सोशल मीडिया पर मैसेज चलाए जा रहे है। मैसेज में लिखा है कि विरोध प्रदर्शन में सफेद कपड़े पहनकर आए और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/on-monday-the-muslim-society-will-protest-in-5-places-simultaneously-against-the-caa-126404292.html
No comments:
Post a Comment