Tuesday, December 24, 2019

खेत स्थित मकान में सागौन से अवैध बना रहे थे फर्नीचर

आमला| आमला-पंखा सड़क किनारे एक खेत में बने मकान में अवैध तौर पर फर्नीचर तैयार किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान सामग्री जब्त कर खेत मालिक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रेंजर महेंद्र पलेचा ने बताया आमला-पंखा सड़क पर ससाबड़- नाहिया के बीच राधेश्याम हारोड़े के खेत में बने मकान में अवैध रूप से फर्नीचर बनाया जा रहा था। टीम को यहां पहुंचने पर एक निर्माणाधीन फर्नीचर की 24 नग सागौन की लकड़ियां मिलीं। जिसकी कीमत 5 हजार रुपए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-teak-was-made-illegal-by-teak-in-the-farm-house-063511-6258624.html

No comments:

Post a Comment