Tuesday, December 31, 2019

सुदामा नगर में रिटायर्ड अफसर दंपत्ति के घर के बाहर खड़ी कार चोरी

इंदौर. सुदामा नगर में रहने वाले एक रिटायर्ड अफसर दंपत्ति के घर के बाहर खड़ी कार रविवार रात को बदमाश चुराकर ले गए। दंपत्ति के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद नहीं हो पाई, क्योंकि वहां एक पेड़ लगा था और बदमाश कार की लाइट बंद कर ले गए। पुलिस न दिनभर पड़ताल की और सभी टोल नाकों पर जानकारी जुटाई। आशंका है कि बदमाश कार का नंबर प्लेट बदलकर ले गए।


अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात सुदामा नगर में रहने वाले अशोक कुमार जोशी के घर खड़ी उनकी स्विफ्ट डिजायर कार चोरी हुई है। जोशी रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं और उनकी पत्नी बीएसएफ से रिटायर्ड हेड मास्टर (शिक्षिका) हैं। रोज की तरह उन्होंने घर के बाहर कार खड़ी की थी, सुबह उठकर देखा तो कार घर के बाहर नहीं थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अगले दिन एसआई अंकित शर्मा ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की खोजबीन की। जोशी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में वारदात इसलिए कैद नहीं हो पाई, क्योंकि कैमरे के सामने एक पेड़ लगा हुआ था। वहीं बदमाश भी कार को लाइट चालू किए बिना लेकर गए हैं। थोड़ी ही दूरी पर रिंग रोड है, जिसमें पता नहीं चला कि गाड़ी कब चली गई है। चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हैं। उधर, पुलिस ने टोल नाकों पर भी तलाश की, लेकिन जोशी की कार के नंबर वाला वाहन वहां से गुजरा ही नहीं। इससे कयास लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने कार का नंबर प्लेट बदल लिया होगा।


दो दिन पहले भी चोरी हुई थी डिजायर
जोशी के घर हुई घटना के दो दिन पहले भी भंवरकुआं थाना क्षेत्र के अशोक नगर में रहने वाले रेती कारोबारी प्रद्मुम्न भाटिया के घर के बाहर खड़ी कार भी चोरी हो गई थी। उनके मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज में पता चला था कि बदमाश एक अन्य स्विफ्ट कार से चोरी करने आए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अशोक नगर में रहने वाले रेती कारोबारी के घर के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई थी।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/thieves-steal-car-from-indore-sudama-nagar-crime-news-today-126408818.html

No comments:

Post a Comment