इंदौर.नाश्ता दुकान के काउंटर में रखा पर्स लेकर भाग दो युवकों को नौकरों ने लोगों की मदद से दबोच लिया। पकड़ में आए दोनों युवकों की लोगों ने पहले पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में केस कर लिया है।
खजराना पुलिस के अनुसार घटना कनाडिया रोड स्थित एक नाश्ता दुकान पर रविवार रात कीहै। दुकान संचालक नवनीत नरवरिया की शिकायत पर कैलाशपुरी में रहने वाले अरुण और केशव नगर में रहने वाले उसके साथी राहुल को गिरफ्तार किया गया है। नवनीत ने बताया कि वह अपनी दुकान में दोस्त शुभम के साथ नाश्ताकर रहा था। उसका पर्सकाउंटर पर रखा हुआ, जिसमें 20 हजार रुपए और आईडी कार्ड थे। उसी समय दुकान पर दो लड़के नाश्ता करने आए। इसी दौरान दो और लड़के कांउटरके पास ही खड़े होकर नाश्ता करने लगे। नाश्ता अधूरा छोड़ दो युवक शॉप से भागे। इस पर नौकरों कोशंका हुई तो वे उसके पीछे शेार मचाते हुए दौड़े। शोर सुन वहां मौजदू लोगों ने उन्हें घेर लिया। उनकी तलाशी ली तो नवनीत का पर्स मिला। पर्स चेक करने परउसमें 150 रुपए औरराहुल केपास नवनीत का वोटर कार्ड मिला। बाकी के 19,850 रुपए नहीं मिले। शंका है कि बाकी के रुपए उन्होंने अपने किसी साथी को दे दिए होंगे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/two-youths-who-steal-purse-from-the-counter-were-caught-beaten-and-handed-over-to-the-police-126407280.html
No comments:
Post a Comment