इंदौर. भूमाफियाओं के साथ ही गुंडों के अवैध ठिकानों को तोड़ने की कार्रवाई जारी है। रविवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने अपराधीयुवराज उस्ताद और हेमंत यादव के घर, दुकान व अन्य ठिकानों को तोड़ने की कार्रवाई प्रारंभ की है। इससे पहले शनिवार को भूमाफिया बॉबी छाबड़ा के दो गार्डन को जमींदोज किया गया था।
रविवार को प्रशासन की टीम द्वारा गुंडे युवराज उस्ताद के बंसी प्रेस की चाल स्थित मकान को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के लिए रविवार सुबह ही नगर निगम का अमला भारी पुलिस बल के साथ युवराज के घर पहुंच गया था। युवराज के घर के साथ ही अवैध होस्टल और एक दुकान को भी जमींदोज करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही एक अन्य अपराधीहेमंत यादव के नंदा नगर स्थितघर और ऑफिस को तोड़ने की कार्रवाई को भी अंजाम दिया जा रहा है। कार्रवाई से पहले ही दोनों अपराधियों के फरार होने की बात बताई जा रही है।
इससे पहले शनिवार को नगर निगम ने भूमाफिया बॉबी छाबड़ा के दो गार्डन पर रिमूवल की कार्रवाई की थी। छाबड़ा का केसरबाग रोड स्थित घूंघट गार्डन अवैध होने पर उसे जमींदोज कर दिया गया, वहीं चोइथराम रोड पर रिदम गार्डन का अवैध हिस्सा तोड़ा गया है।
बाॅबी और सतबीर के यहां से छापे में मिला था 22 संस्थाओंका रिकाॅर्ड
एसडीएम की टीम ने बॉबी के टॉवर चौराहा स्थित विकास रेखा काॅम्प्लेक्स के कार्यालय से 16 संस्था और पागनीसपागा में सतबीर के घर से छह संस्थाओं का रिकाॅर्ड जब्त किया था। इन रिकाॅर्डों की जांच के बाद उसने फर्जीवाड़े और कूटरचित दस्तावेज से सदस्यों के साथ हुई धोखाधड़ी में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं।
जीतू पहला अपराधी; जिस पर 1 महीने में 50 एफआईआर
जीतू सोनी के खिलाफ अब तक करीब 50 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ये अब तक का पहला ऐसा मामला है जिसमें 28 दिनों के अंदर एक व्यक्ति पर 50 एफआईआर दर्ज की गई हैं। हालांकि पुलिस अभी तक जीतू को तलाश नहीं सकी है। जीतू के परिवार का भी कोई सदस्य पुलिस को नहीं मिला है। सिर्फ बेटा अमित जेल में है। वहीं, जीतू के साथ मिलकर होटल बेस्ट वेस्टर्न में दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी करने वाले निखिल कोठारी और सुरभि भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/administration-runs-bulldozers-on-illegal-hideouts-of-goons-yuvraj-and-hemant-126404153.html
No comments:
Post a Comment