छिंदवाड़ा/बैतूल. बैतूल और छिंदवाड़ा में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। बैतूल जिले में बैतूल-खेड़ी रोड़ पर खडे कंटेनर में एक पिकअप वाहन घुस गया, जिससे पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई एक अन्य युवक जख्मी हो गया है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
असल में, रोड पर खड़े पिकअप चालक को कोहरे के कारण सड़क पर खड़ा कंटेनर नहीं दिखा, ऐसे में पिकअप पीछे से कंटेनर से टकरा गया है। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार को रात की है, डहर गांव के पास करंजी नाले के पास ये हादसा हुआ। पिकअप वाहन बैतूल की ओर आ रहा था। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गयी और एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल मृतक पिकअप चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
हादसों में चार की मौत
छिंदवाड़ा जिले में अलग-अलग दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात उमरिया ग्राम के पास एक खड़े ट्रक से बाइक सवार लीलाधर पाल (40) के टकरा जाने से उसकी मृत्यु हो गयी। वहीं, सिंगोड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत अज्ञात वाहन के टक्कर मार दिए जाने से बाइक में पीछे बैठे मनीष लांबा (50) की मौत हो गई।
इधर, सौंसर के मोहगांव थाना क्षेत्र के जोबनडेरा ग्राम के समीप शनिवार को ही दोपहर दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वही, तीन अन्य सिरपत, कमलेश और संजय परतेती घायल हो गए। पांढुर्णा थाना क्षेत्र में दो बाइकों के टकराने से एक व्यापारी हरीभाई की इलाज के दौरान देर रात नागपुर में मौत हो गई। दो अन्य घायल हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/pickup-rammed-into-a-container-standing-in-betul-due-to-fog-driver-dies-one-serious-126404273.html
No comments:
Post a Comment