Friday, December 20, 2019

भोपाल बायपास पर पलटा ट्रक ढाबे वालों ने की सड़क पर फैली प्याज को लूटने की कोशिश

भोपाल बायपास पर शुक्रवार दोपहर प्याज से भरा ट्रक पलट गया। इससे ट्रक में भरी प्याज सड़क पर फैलने से आम लोगों के साथ ढाबे वालों ने लूटने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।

देहात थाना पुलिस ने बताया कि ट्रक नंबर एमपी 33एच 3080 शुक्रवार दोपहर नासिक से प्याज लेकर ग्वालियर जा रहा था, तभी गुना-इंदौर हाईवे पर भोपाल बायपास पर बने ओवरब्रिज के नीचे की सर्विस रोड से चालक ट्रक निकाल रहा था, तभी ट्रक पटल गया। ट्रक पलटते ही प्याज की बोरियां सड़क पर बिखर गईं।

ये देख वहां स्थित होटल एवं ढाबे वालों ने प्याज की बोरियां लूटने की कोशिश की। देहात थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने भीड़ को खदेड़कर प्याज को लुटने से बचाया और 4 पुलिस कर्मियों को तैनात किया। हादसे में ट्रक चालक प्रदीप पुत्र ताराचंद नाथ काे मामूली चोटें आई थी जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घंटेभर बाधित हुआ मार्ग, 3 दिन में दूसरा हादसा: ओवरब्रिज निर्माण में तकनीकी खामी से यहां अंधा मोड़ बन गया है। बुधवार शाम को भी यहां कलर पेंट से भरा ट्रक पलट गया था। हाईवे पर हुई इस दुर्घटना के बाद एबी रोड पर करीब घंटेभर तक यातायात बाधित रहा। हालांकि पुलिस ने रूट का डायवर्ड करा दिया था जिससे ट्रैफिक जाम की ज्यादा स्थिति नहीं बनी।

लोग प्याज लूटने की कोशिश कर रहे थे। हमने उन्हें खदेड़कर प्याज को बचाया। प्याज की सुरक्षा के लिए बल तैनात किया है। आदित्य सोनी, थाना प्रभारी देहात ब्यावरा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news truck drivers on the bhopal bypass tried to rob the onion spread on the road


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-truck-drivers-on-the-bhopal-bypass-tried-to-rob-the-onion-spread-on-the-road-065530-6227161.html

No comments:

Post a Comment