पहली घटना नेशनल हाईवे पर ब्यावरा से बीनागंज के बीच नाईपुरिया जोड़ के पास शुक्रवार दोपहर एक बजे हुई। यहां बाइक सवार बामलावे निवासी 27 वर्षीय युवक राजेश पुत्र जगन्नाथसिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में युवक के सिर में गंभीर चाेटें अार्इ हैं। सूचना पर पहुंची डायल 100 की मदद से उसे सिविल अस्पताल लेकर आया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। युवक के परिजनों के मुताबिक युवक घर से कुएं पर जाने के लिए बोलकर निकला था। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
माधोपुरा जाेड़ के पास बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर
करनवास थाने के माधोपुरा जोड़ के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे मधोपुरा निवासी 70 वर्षीय रामसिंह पुत्र पन्नालाल को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार बुजुर्ग के पैर पर चढ़कर निकल गई जिससे उसका पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 और 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लेकर अाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में राजगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने कार चालक को पकड़कर मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-unknown-vehicle-to-bike-rider-and-car-collided-with-elderly-person-both-referred-in-critical-condition-065535-6227164.html
No comments:
Post a Comment