Friday, December 20, 2019

गुर्जरखेड़ी गांव में जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश

क्षेत्र के गुर्जरखेड़ी गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। परिजन युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर आए, यहां उसे भर्ती कराया गया है।

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गुर्जरखेड़ी के 18 वर्षीय संदीप पुत्र गेंदालाल सौंधिया ने शुक्रवार सुबह 11 बजे अपने घर पर अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गंभीर हालत में ब्यावरा लेकर आए। यहां उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-youth-tried-suicide-by-eating-poisonous-substance-in-gurjarkhedi-village-065539-6227165.html

No comments:

Post a Comment