ग्वालियर| विप्रा ब्राह्मण महिला मंच की सदस्यों द्वारा बुधवार को तुलसी जयंती मनाई गई। महिलाअों ने गायत्री नगर में तुलसी पूजन किया। विप्रा महिला मंच की अध्यक्ष प्रतिभा चतुर्वेदी ने बताया कि तुलसी पूजन 2014 से मनाया जा रहा है। तभी से मंच द्वारा हर साल तुलसी पूजन किया जाता है। तुलसी माता की पूजा करने वालों में नीतू उपमन्यु, पूजा शर्मा, हनी शर्मा, ज्योति शर्मा, वंदना शर्मा, रामायनी शर्मा, चांदनी शर्मा आदि शामिल थीं। इसके अलावा हिंदू महासभा द्वारा दौलतगंज स्थित महासभा भवन में तुलसी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-brahmin-society-women-worshiped-tulsi-074532-6266382.html
No comments:
Post a Comment