ग्वालियर| कुरुक्षेत्र से चलकर दिल्ली से होते हुए मथुरा तक चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस खजुराहो तक चल सकती है। इसका स्टापेज ग्वालियर में भी रहेगा। इस प्रस्ताव को रेलवे द्वारा बोर्ड को भेजा गया था, जिस पर बोर्ड ने सहमति प्रदान कर दी है। रेलवे अफसरों का कहना है कि इस ट्रेन को खजुराहो तक चलाने का जल्द ही आदेश जारी हो सकता है। इस ट्रेन को खजुराहो तक इसलिए चलाया जा रहा है ताकि दिल्ली से खजुराहो सीधे जुड़ सके। अभी दिल्ली से खजुराहो जाने वाले पर्यटकों के लिए सीधे ट्रेन नहीं है। हालांकि इस ट्रेन का स्टापेज टीकमगढ़ और छतरपुर के रहवासियों को नहीं मिलेगा, क्योंकि इस ट्रेन का स्टापेज इन स्टेशन में नहीं रहेगा। ट्रेन नंबर 11901/02 गीता जयंती एक्सप्रेस मथुरा से आगरा, धौलपुर, ग्वालियर, झांसी एवं ललितपुर होते हुए खजुराहो तक जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-geeta-jayanti-express-can-now-run-to-khajuraho-instead-of-mathura-074534-6266383.html
No comments:
Post a Comment