केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले-वार्ड 32 सबसे विकासशील वार्ड
सिटी रिपोर्टर| ग्वालियर
वार्ड-32 की वार्ड पत्रिका का विमोचन अौर समाजसेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का अायोजन विमोचन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अौर सांसद विवेक शेजवलकर ने किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में वार्ड 32 अादर्श अौर विकासशील वार्ड है।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाल भवन में दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिक अौर समाजसेवी हरिशंकर कौशिक, रमेशचंद्र बित्थरिया, पुष्पा सिसौदिया, बाबूलाल गुप्ता, सुरेंद्र मूथा, विजय शुक्ला, ओमप्रकाश अग्रवाल, राधाकृष्ण शर्मा, गिरधारी तोमर, बारेलाल भदकारिया, किशनलाल अग्रवाल वार्ड र| सम्मान दिया गया। इस अवसर पर सांसद श्री शेेजवलकर ने वार्ड 32 में हुए कार्यों पर अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपना लेखा-जोखा जनता के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश जादौन, अभय चौधरी, क्षेत्रीय पार्षद अनीता शर्मा, राजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-ward-magazine-of-ward-32-released-074541-6266386.html
No comments:
Post a Comment