Wednesday, December 25, 2019

हजरत ख्वाजा खानून का उर्स मेला शुरू

ग्वालियर| हजरत ख्वाजा खानून साहेब का 501वां उर्स मेले का शुभारंभ परंपरागत तरीके से हुआ। दरगाह पर पहली चादर प्रबंध समिति अौर प्रशासन की अोर से पहली चादर पेश की गई। सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा राशिद खानूनी ने चादर पेश करने से पहले राष्ट्रीय-सामाजिक एकता, सद्भाव, अमन, चैन के लिए विशेष दुआ की। उर्स मेले का शुभारंभ सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसडीएम सीबी प्रसाद, डॉ. केशव पांडे, साडा के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन, उर्स संयोजक राम बाबू कटारे, अादि उपस्थित थे। उर्स मेले में गुरुवार सुबह 10 बजे दरगाह के समाखाने में कुरान ख्वानी होगी। इसके बाद महिलाअों की मीलाद जश्ने फातिमातुज्जुहरादि का अायोजन होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news hazrat khwaja khanun39s urs fair starts


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-hazrat-khwaja-khanun39s-urs-fair-starts-074543-6266387.html

No comments:

Post a Comment