ग्वालियर| रावतपुरा धाम में चल रही श्री राम कथा में राष्ट्र संत मुरारी बापू ने कहा कि माता सीता शांति का प्रतीक थीं अौर लंका अासुरी शक्ति का प्रतीक। हमें हर परिस्थिति का मुकाबला शांत रहकर करना चाहिए। यदि अाप किसी भी निर्णय को क्रोध में लेंगे तो निश्चित ही आपका निर्णय गलत साबित होगा। यदि अाप अपना निर्णय शांति से लेंगे तो कभी कोई गलत निर्णय ले ही नहीं सकते। यदि हमें किसी बात पर अभिमान हो तो उसे तुरंत दूर कर लें। अभिमानी अौर क्रोधी व्यक्ति के पतन को कोई रोक नहीं सकता। रावण भी अभिमानी अौर क्रोधी था। इसका खामियाजा उसके पूरे कुल को भोगना पड़ा था। उन्होंने कहा कि देश की नदियों का जल हमें प्रदूषित नहीं करना चाहिए। अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। जब भी मौका मिले हमें गौ माता की सेवा करना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-every-situation-should-be-kept-calm-murari-bapu-074538-6266385.html
No comments:
Post a Comment