Friday, July 24, 2020

यातायात सिग्नल तो है लेकिन समय कम, इसलिए खड़े रह जाते हैं चालक

शहर में प्रमुख चौराहो पर यातायात सिग्नल तो है और यहां यातायात नियमों का पालन भी होता दिखाई दे सकता है, बावजूद तीन बत्ती जैसे व्यस्ततम चौराहे पर सिग्नल का टाइमिंग इतना कम है कि वाहनों की कतार में पीछे लगे वाहन चालक हरी बत्ती होने के बाद भी वहीं के वहीं खड़े रह जाते हैं। जायंट्स ग्रुप के अशोक झालानी, अमृत बलसारा सुरेश फरक्या, कैलाश पाटीदार, बीपी साल्विया आदि ने यातायात पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। टाइमिंग बढ़ाने के मामले में कई बार संबंधितों से निवेदन किया गया लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सुपेकर के काव्य संग्रह का ऑनलाइन विमोचन 26 को
उज्जैन | शहर के साहित्यकार संतोष सुपेकर के तीसरे काव्यसंग्रह ‘नक्कारखाने की उम्मीदें का ऑनलाइन विमोचन क्षितिज संस्था, इंदौर के फेसबुक पेज पर रविवार 26 जुलाई की शाम पांच बजे होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/there-is-a-traffic-signal-but-time-is-short-so-the-drivers-remain-standing-127549798.html

No comments:

Post a Comment