फ्रीगंज की स्वप्न सिटी कॉलोनी में कमलिया बायपास से कॉलोनी को जोड़ने वाला पुराना मार्ग बंद कर कवर कैंप की दीवार तोड़कर बनाया जा रहे नए रास्ते के मामले में मंगलवार को तहसीलदार ने रहवासियों की मौजूदगी में मौका स्थिति का अवलोकन कर दस्तावेजों से मिलान किया। अब फेसला एसडीएम करेंगे।
रहवासियों की शिकायत पर मंगलवार को तहसीलदार रमेश सिसौदिया कॉलोनी पहुंचे व शिकायत में उल्लेखित बिंदुओं की जांच करने के साथ ही स्वप्न सिटी व समीप विकसित हो रही नई कॉलोनी के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग द्वारा अनुमोदित नक्शों की प्रतियां लेकर मौका स्थिति का अवलोकन किया।
परंपरागत रास्तों को बंद नहीं किया जा सकता
मामले में तहसीलदार सिसौदिया ने बताया कि परंपरागत मार्गों को बंद नहीं किया जा सकता लेकिन दस्तावेज, टीएनसी की अनुमति व मौका स्थल का अवलोकन कर स्थिति का प्रतिवेदन अब एसडीएम को भेजा जाएगा। इधर रहवासियों ने तहसीलदार के निरीक्षण के दौरान भी उपस्थित रहकर अपना पक्ष रखा। कॉलोनी के रहवासी भागीदार अशोक परमार ने बताया कि कॉलोनी के रहवासियों के साथ सोमवार को बैठक हुई थी, जिसमें उन्हें कॉलोनी से संबंधित व मार्ग के वैधानिक दस्तावेज बताए गए हैं। तहसीलदार के अवलोकन के बाद एसडीएम के आदेश से स्थिति स्पष्ट होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shujalpur/news/now-sdm-will-decide-on-the-report-127562977.html
No comments:
Post a Comment