Monday, July 27, 2020

पिपरिया विधायक, पूर्व एसडीएम की पत्नी, बेटा सहित पांच लोग संक्रमित

पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी काेराेना संक्रमित पाए गए हैं। नागवंशी ने खुद इसकी जानकारी साेशल मीडिया पर पाेस्ट कर दी। वहीं पिपरिया के पूर्व एसडीएम की पत्नी बेटा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साेमवार काे विधायक और प्रशासनिक अधिकारी के परिजनाें सहित बीजनवाड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक किसान और पिपरिया के वीवी गिरी वार्ड में रहने वाले युवक की काेराेना रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई है। प्रशासन ने विधायक के संपर्क में आए 13 लोगों को क्वारेंटाइन किया है। सूत्रों ने बताया करीब विधायक से जुड़े करीब 100 लोगों हाेम क्वारेंटाइन हाे गए। तहसीलदार राजेश बाैरासी ने बताया भगतसिंह वार्ड में विधायक निवास गली को कंटेनमेंट एरिया बनाया है।
विधायक ने ली थी बैठक, घूमे थे हथवांस में
भोपाल से लौटने के बाद विधायक ने पिपरिया के रेस्ट हाउस में बैठक ली थी। बैठक में शासकीय विभागों के प्रमुख अधिकारी और भाजपा के नेता सहित कई लोग शामिल हुए थे। विधायक हथवांस और पिपरिया के क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण करने गए थे। कई लोगों से मिले थी थे।

जिला अस्पताल की नर्स की रिपाेर्ट पाॅजिटिव

हाेशंगाबाद| जिला अस्पताल की एक नर्स की काेराेना रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। 24 जुलाई काे उनके पति (काॅट्रैक्टर) की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई थी। नर्स हनुमान नगर रसूलिया क्षेत्र में रहती हैं। पति की काेराेना पाॅजिटिव रिपाेर्ट आने के बाद उन्हें व उनकी बेटी काे बीटीआई ज्ञानाेदय स्कूल में क्वारेंटाइन सेंटर में रखा था। तीन दिन बाद उनकी रिपाेर्ट भी काेराेना पाॅजिटिव आई है। साेमवार काे जिले से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 195 सैंपल लिए हैं। 11 मरीजाें काे डिस्चार्ज कर घर में हाेम क्वरेंटाइन किया है।
बाबई : भाेपाल से आया युवक कोरोना संक्रमित

माखननगर| भाेपाल से लाैटकर आए वार्ड 9 के एक युवक की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। बज्जरवाड़ा के बाद बाबई नगर में भी काेराेना का पहला पाॅजिटिव केस मिला है। बीएमओ रोहित शर्मा ने बताया 24 जुलाई को बुखार आने पर युवक ने स्वास्थ केंद्र बाबई में कोरोना टेस्ट कराया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तहसीलदार आलोक पारे ने बताया युवक सहित उसके 4 परिजनों को क्वारेंटाइन सेंटर होशंगाबाद भेजा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/five-people-infected-including-piparia-mla-former-sdms-wife-son-127559648.html

No comments:

Post a Comment