Wednesday, July 29, 2020

बुधवार तड़के एक घंटे तेज बारिश, फिर भी पिछले साल से 2.5 इंच कम है पानी

जिले में मौसम मंगलवार रात से बदल गया। रात में हल्की बारिश होने के बाद बुधवार तड़के करीब 5.30 बजे से एक घंटे तेज बारिश हुई। बारिश में बाद में भी कुछ देर होती रही लेकिन हल्की रही। होशंगाबाद शहर में अाधा इंच से ज्यादा बारिश हुई है। बारिश थमने के बाद दोपहर में फिर मौसम साफ हो गया। हालांकि मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि पिछले साल की तुलना में बारिश कम हो रही है। जिले में अभी तक सामान्य बारिश 14 इंच हुई है। पिछले साल इस समय तक 16.5 इंच बारिश हो गई थी। यानी 2.5 इंच बारिश कम हुई है।
मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार गुरुवार को भी बारिश का अनुमान है। इसके बाद एक-दो दिन बारिश की उम्मीद ज्यादा नही है, लेकिन 2 अगस्त से फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बन रहा है। इसके कारण 3 और 4 अगस्त को तेज बारिश होगी। अगस्त में रुक-रुक कर तेज बारिश होने का अनुमान रहेगा।

जिले में बारिश की स्थिति
जिले में सामान्य बारिश अभी तक 14 इंच हुई है। पिछले साल 16.5 इंच हुई थी। बारिश इस बार कम हो रही है। 31जुलाई तक 23 इंच बारिश होना चाहिए। अब दो दिन में 9 इंच बारिश होने पर ही कोटा पूरा होगा। वहीं तवा बांध का जलस्तर 1128.10 फीट हो गया है। जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। वहीं नर्मदा का जलस्तर सेठानीघाट पर करीब 935 फीट है। बारिश के कारण बनखेड़ी में जगह-जगह पानी भरा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/one-hour-of-heavy-rain-in-the-early-hours-of-wednesday-still-25-inches-less-water-than-last-year-127566298.html

No comments:

Post a Comment